20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले में वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

गुमला जिले में वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला गुमला जिला में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के आज दूसरे दिन गुमला जिला में प्रथम पाली में मैट्रिक हिंदी A एवं B तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट मानव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन किया गया।
मैट्रिक परीक्षा में कुल 13,840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13,747 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 840 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई गई। उपायुक्त के निर्देश पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading