26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक...

गुमला में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक और संसाधनों का वितरण

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उद्यान विभाग कार्यालय द्वारा गुमला प्रखंड के कुलबिरा-बारतोली गांव में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत किसानों के बीच बागवानी गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु कृषि आदानों का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों को उन्नत किस्म के बीज, फसल सुरक्षा कीटनाशक, नैनो डीएपी, नैनो यूरिया तथा वर्मी कम्पोस्ट प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले इनपुट उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना, खेती की लागत को कम करना, और सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी आशीष प्रताप, तकनीकी विशेषज्ञ दीपक सिंह एवं प्रदान संस्था से सुरभि द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और उन्नत खेती पद्धतियों की जानकारी प्रदान की गई।

जिला उद्यान पदाधिकारी ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को निरंतर सहयोग प्रदान करने की बात कही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading