31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaधोखाधड़ी से सिलेंडर लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस द्वारा सीसीटीवी की हो...

धोखाधड़ी से सिलेंडर लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस द्वारा सीसीटीवी की हो रही है जांच

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित गोकूल नगर में एक बुलेट सवार व्यक्ति ने बड़ाइक मुहल्ला में अवस्थित धरती धन के घर से ठगी का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति धरती धन के संचालक सुजीत कुमार के पत्नी से कहा कि दुकान से सिलेंडर लेकर मोहनी काम्पलेक्स में बुलाए है। कहकर घर से निकालकर अपने बुलेट में सवार होकर फरार हो गया। जबतक पत्नी फोन कर जानकारी अपने पति को दे ही रही थी, तबतक वह गायब हो गया। चालक सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है। सुजीत ने बताया कि बुलेट चालक का पूरा विडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, आरएम कॉम्पलेक्स के रास्ते से होकर गुजरा, बाद में इसकी सूचना सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली को दी है। थानेदार ने बताया कि फुटेज के माध्यम से बुलेट चालक की जांच की जा रही है। वही संचालक ने कहा कि शहर में इन दिनों चोरी की घटना जोरों से बढ़ रही है। पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। दिन-दहाड़े घर से गैस सिलेंडर का ले जाना काफी आश्चर्यजनक घटना है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading