26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुड़गांव दिल्ली मैं एक महिला की हुई रहस्यमई मौत, मृतक की मां...

गुड़गांव दिल्ली मैं एक महिला की हुई रहस्यमई मौत, मृतक की मां ने संबंधित थाना में दी आवेदन, न्याय की लगाई गुहार

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र के एक युवती अपने रोजी-रोटी के जुगाड़ के लिये दिल्ली गुड़गांव गई, इसी क्रम में कामडारा थाना स्थित मुरुमकेला ग्राम निवासी एक महिला संध्या देवी पति राजेंद्र साह की मौत गुड़गांव दिल्ली मे संदिग्ध एंव रहस्यमई परिस्थिति मे हो गई। मृतका की मां मान्ती बरला गांव बकसपुर, जिला खूंटी निवासी ने कामडारा थाना में एक आवेदन सौंपकर उक्त मामले की जांच कराने की मांग की है। थाने मे दिए गए अपने आवेदन मे मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी का ससुराल कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत के अंतर्गत गांव मुरुमकेला है। जिसे कुछ माह पहले उसकी बेटी संध्या देवी को काम दिलाने के नाम पर मरियम मुंडाईन, सीमा टिपू और बिनोद बिहारी नामक एक व्यक्ति के द्वारा उसे दिल्ली गुड़गांव स्थित 37 डी अंकुर गर्ग नामक व्यक्ति के मकान पर ले जाकर रख दिया गया था। वहीं अंकुर गर्ग के द्वारा वर्ष 2025 के दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह मे उसके साथ मारपीट किया और मोबाइल को छिन लिया गया था। इसके बाद 02 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस ने उसके मकान से संध्या देवी का शव बरामद की। जो फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद गुड़गांव स्थित सिविल अस्पताल पर रखा हुआ है। मृतक महिला की मां ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करते हुये आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
उक्त मृतक महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। जिसमे से क्रमशः सुमन कुमारी 09 वर्ष, सुमित साहु 06 वर्ष और सुषमा कुमारी 03 वर्ष। इस घटना की खबर लगते ही बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading