27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएनआईसी गुमला में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर कार्यशाला आयोजित - साइबर सुरक्षा...

एनआईसी गुमला में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर कार्यशाला आयोजित – साइबर सुरक्षा के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), के कार्यालय में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ (Safer Internet Day) के अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में एक उच्च स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) राधे गोविंद ठाकुर ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति अधिकारियों और आम जनता को सतर्क करना था।

कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में DRM (NIC गुमला) रामानंद महाराज ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से वर्तमान समय के डिजिटल खतरों पर प्रकाश डाला,उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है और इनसे बचाव के लिए तकनीकी रूप से सतर्क रहना क्यों आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित साइबर सुरक्षा सेल के हेड निखिल आनंद ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय पर जोर दिया, वहीं सीएससी (CSC) स्टेट हेड शंभू कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से इस जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।
DIO राधे ने अपने संबोधन में कहा, “इंटरनेट का उपयोग करते समय गोपनीयता सर्वोपरि है। नागरिकों को अपने पासवर्ड की मजबूती और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जैसे फीचर्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”
इस अवसर पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रिपोर्ट तुरंत की जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading