24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक...

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित कामडरा प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, संबंधित पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उक्त तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस गुमला भेजवाया गया और संबंधित पुलिस थाना द्वारा उक्त मामले की छानबीन की जा रही है।

पहली सडक दुर्घटना कामडरा-बेरो मुख्य पथ पर अरहरा मोड़ के पास हुई, यहां एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बसिया सरईडीह निवासी रंजीत किंडो के 16 वर्षीय ( पुत्र फिलमोन किंडो ) और तुरुन्डु डूमरटोली निवासी अनमोल तोपनो के 14 वर्षीय ( पुत्र आलोक टोपनो ) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, दोनों मृतक युवक बसिया कॉलेज में इंटर की परीक्षा दे रहे थे और इसी कारण आलोक टोपनो के घर टुंरुडु डूमरटोली में रह रहे थे। वे बकसपुर से लौट रहे थे, इसी क्रम में कोटबों पेट्रोल पंप मोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, फलस्वरूप उक्त दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दोनों युवकों को घटनास्थल से उठाकर कामडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनियंत्रित होकर ऑटो, ( टेंपो ) पलटा एक की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

दूसरी घटना गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडरा प्रखंड के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समक्ष हुई, यहां एक रोड ब्रेकर के समक्ष अनियंत्रित होकर एक ऑटो टेंपो पलट जाने के कारण एक 17 वर्षीय बीकू साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा हैं की बसिया थाना क्षेत्र के कुलूसेरा का एक परिवार और कुछ महिलाएं गनालोया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक ऑटो (टेंपो) में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में पोकला गेट रेलवे फाटक के पास रोड ब्रेकर पर उक्त ऑटो (टेंपो) अनियंत्रित होकर पलट गया, और इस दुर्घटना में रिजु साहू के पुत्र बीकू साहू की जान चली गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading