25.1 C
Ranchi
Sunday, March 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआपसी रंजिश के परिणाम स्वरुप एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को कुएं...

आपसी रंजिश के परिणाम स्वरुप एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को कुएं में डालकर हत्या कर दिया गया

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया गुमला जेल

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे अनमोल खड़िया का शव कुएं से बरामद कर, उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु, गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भजवाया गया और घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों से गहराई से पुछताछ करते हुए, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टिया उक्त घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होरहा है, पर विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट एंव अनुसंधान के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा l
मृतक बच्चे की मां मंझली खड़ियाइन ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया है कि शुक्रवार को गांव का ही,एक व्यक्ति कुलभूषण महली ने उनके बेटे अनमोल को जूस पिलाने का लालच देकर घर से ले गया था, शंका होने पर उसकी मां ने उसका पीछा भी की लेकिन आरोपी ने उन्हें चकमा देकर भागने में सफल रहा, उक्त घटना को अंजाम दे दिया, पुलिस ने अपने जांच के दौरान उक्त बच्चे के घर से महज कुछ दूरी पर ही स्थित एक कुएं से उक्त बच्चे का शव बरामद किया ।

मृतक अनमोल खड़िया के पिता टन टनिया खड़िया ने अपने ही गांव के एक आरोपी कुलभूषण महली के खिलाफ गुमला थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए, एक मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर गुमला पुलिस ने आरोपी कुलभूषण महली को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद उक्त बच्चे के शव को उसके परिजनों को सौप दिया हैं, और पुलिस उक्त मामले की छानबीन में जुट गई है


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading