न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में सावित्री बाई फुले की जीवनी पर मोनोलॉग नाटक, छऊ नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र और पुस्तक प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल सहित विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, पूरे गुमला जिला सहित अनुमंडल स्तर पर भी होगा शिक्षा-संस्कृति का संगम, और जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आगामी 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय “पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश अनुरूप जिला प्रशासन के समन्वय से शिक्षा विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार नगर भवन में विभिन्न प्रकाशकों एवं संस्थाओं द्वारा पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जेएसएलपीएस, यूथ एवं जेंडर, आजीविका संबंधी कई विभागों द्वारा स्टॉल सह प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा से जुड़े टीएलएम स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड के रांची में खुल रहे अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी ।
*पहले दिन विज्ञान, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*
24 मार्च को कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर भवन में किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक सरना आदिवासी ग्रुप द्वारा कला समागम, जनजातीय संस्कृति एवं कुड़ुख साहित्य के बदलते स्वरूप पर परिचर्चा आयोजित होगी।
पहले दिन का मुख्य आकर्षण महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित मोनोलॉग नाटक होगा, जिसका मंचन अपराह्न 4 से 5 बजे के बीच किया जाएगा।
*दूसरे दिन छऊ नृत्य और साहित्यिक गतिविधियां*
25 मार्च को नगर भवन में पुस्तकों एवं कथा-कहानियों पर परिचर्चा, महिला कॉलेज द्वारा नुक्कड़ नाटक, मूवी स्क्रीनिंग तथा विभिन्न विद्यालयों—मत्स्य कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय गुमला एवं एसएस बालिका विद्यालय—के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण नटराज कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक छऊ नृत्य होगा, जिसका मंचन अपराह्न 4 से 5 बजे तक किया जाएगा।
*अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी आयोजन*
कार्यक्रम को जिले भर में व्यापक बनाने के उद्देश्य से 24 मार्च को बसिया के अनुमंडल पुस्तकालय मैदान तथा 25 मार्च को चैनपुर के बरवे मैदान में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भी सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित मोनोलॉग नाटक विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अतिरिक्त 25 मार्च को घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में भी इस विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।
*जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों और आमजन को खुला आमंत्रण*
दो दिवसीय इस महोत्सव में ओपन माइक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक प्रदर्शनी, विभागीय स्टॉल भ्रमण जैसी विविध गतिविधियां आयोजित होंगी। उपायुक्त के निर्देश अनुरूप जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा बसिया, चैनपुर, गुमला एवं घाघरा के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के सभी बीआरसी कर्मियों को आवश्यक तैयारियों हेतु अनुरोध किया गया है।
जिला प्रशासन ने गुमला के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, पुस्तक प्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹399.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹739.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ANNI Designer Kurta Sets for Women Viscose Blend Embroidered | Kurta Palazzo Dupatta Set | Designer Kurti Set for Women | V Neck Full Sleeve Ethnic Suit | Indian Kurta Outfit with Palazzo Pants
₹799.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹546.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








