29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराशन वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु सभी पंचायतों में शिविर...

राशन वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु सभी पंचायतों में शिविर जारी

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को आच्छादित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान के अंतर्गत आज जिले के सभी पंचायतों में पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु शिविर संचालित किए जा रहे हैं।
इन शिविरों में राशन वितरण के साथ-साथ वीएलई के माध्यम से लाभुकों का ऑन-स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे अधिक-से-अधिक लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
अभियान के सफल संचालन हेतु प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। वहीं जिला स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सतत निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। सम्पूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग हेतु उप विकास आयुक्त, गुमला को वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है।
सभी वीएलई को संबंधित पीडीएस डीलरों के साथ टैग कर समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे राशन वितरण के दौरान ही अधिक-से-अधिक पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित हो रहा है।
जिले के सभी पात्र एवं छुटे हुए लाभुकों से अपील है कि वे अपने नजदीकी पीडीएस दुकान पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं एवं योजना का लाभ प्राप्त करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading