35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहिंडालको के CSR फंड से तीरंदाजी खिलाड़ियों को आर्चरी सेट का वितरण

हिंडालको के CSR फंड से तीरंदाजी खिलाड़ियों को आर्चरी सेट का वितरण

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

अपर समाहर्ता के द्वारा खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

गुमला : – गुमला नंजिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक के द्वारा हिंडालको कंपनी के सी.एस.आर. फंड से दो उभरती तीरंदाजी खिलाड़ियों स्नेहा डेमटा एवं अनुराधा तिर्की को आर्चरी (तीरंदाजी) सेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे आगे बढ़कर जिले राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading