32.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व पृथ्वी दिवस पर गुमला के विद्यालयों में जल एवं पर्यावरण संरक्षण...

विश्व पृथ्वी दिवस पर गुमला के विद्यालयों में जल एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

बच्चों ने संभाली पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी, जागरूकता से बना सकारात्मक माहौल

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में शिक्षा विभाग गुमला द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ज्ञात हो कि जिले में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया जा रहा है एवं इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियों का सफल संचालन भी किया जा रहा है।

आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिले के कई विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सेमिनार एवं विशेष परिचर्चा आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर जल बचाने का संदेश दिया तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधरोपण कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला श्री दिलेश्वर महतो ने अपने संदेश में कहा कि जल और पर्यावरण हमारे जीवन के आधार हैं तथा वर्तमान समय में इनका संरक्षण हमारी अनिवार्य जिम्मेदारी बन चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है जो आने वाले कल को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे जल की एक-एक बूंद का महत्व समझें, जल के दुरुपयोग को रोकें तथा अपने दैनिक जीवन में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनाएं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री कविता खलखो ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा इस पहल को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं सतत पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर जल बचत के व्यवहार को बढ़ावा देना है तथा सभी गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय संलग्नता तथा शिक्षकों एवं समुदाय के सहयोग हेतु कार्य किए जा रहे हैं ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading