31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस द्वारा लापता युवती की तलाश हेतु जनसहयोग की अपील, सूचना...

गुमला पुलिस द्वारा लापता युवती की तलाश हेतु जनसहयोग की अपील, सूचना देने पर ₹ 2 लाख का इनाम घोषित

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

वर्ष 2018 से लापता पीड़िता की बरामदगी के लिए विशेष अभियान, कई धाराओं में मामला दर्ज

गुमला : – गुमला पुलिस अधीक्षक, गुमला ( गुमला पुलिस कप्तान हरिशा बिन जामां ) के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण सूचना सर्वसाधारण के लिए जारी की गई है। गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी पीड़िता संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के लापता होने के समय उसकी उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। पीड़िता की पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी दी गई है।
इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 365, 367, 368, 370 एवं 371 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर छानबीन एवं तकनीकी माध्यमों से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक पीड़िता का कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है।
गुमला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त लापता युवती के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या वह कहीं दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला या नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर देने का अनुरोध किया गया है।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा विश्वसनीय सूचना देने पर ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

संपर्क विवरण:
पुलिस अधीक्षक, गुमला: 9431706376
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गुमला: 9471182113
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला: 9431706202
थाना प्रभारी, AHTU: 8986604606 / 8809624441
इसके अतिरिक्त, ईमेल के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है: sp-gumla@jhpolice.gov.in


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading