37.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaवनरक्षी पर मनमानी करने और फर्जी केस में दो भाइयों को जेल...

वनरक्षी पर मनमानी करने और फर्जी केस में दो भाइयों को जेल भेजने का आरोप लगाया गया है

 गुमला ब्यूरो प्रमुख गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह प्रखंड की टुडूरूमा गाँव निवासी राजकुमारी ने गुमला पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन देकर वनरक्षी एतवा सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगायी हैं। राजकुमारी ने शिकायत की है कि वनरक्षी ने रंजिश के चलते उनके दो भाइयों, तिजु मुंडा और चमरू मुंडा, को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया है। पीड़िता के अनुसार घर में आयोजित शादी समारोह के लिए वे कार्ड बांट रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पेड़ के नीचे अपनी बाइक खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि वनरक्षी एतवा सिंह ने टांगी की नोक से लॉक तोड़कर बाइक जब्त कर ली है। जब राजकुमारी और उनके भाई बाइक मांगने वनरक्षी के पास गए, तो उसने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बाद में, वनरक्षी ने कथित तौर पर जंगली जानवर और लकड़ी से संबंधित फर्जी मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया, राजकुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे न्याय की गुहार लेकर वन विभाग के कार्यालय पहुंचीं, तो वहां दोनों भाइयों को छोड़ने का झांसा देकर उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए, राजकुमारी ने स्पष्ट किया कि उनके भाइयों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। आवेदन में कहा गया है कि वनरक्षी एतवा सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर पूरे गांव में आतंक फैला रहा है और आए दिन ग्रामीणों के साथ अत्याचार करता रहता है। राजकुमारी ने गुमला एसपी से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और अपने भाइयों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading