35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकुएं में डूबने से किशोरी की मौत, परिजन में छाया मातम

कुएं में डूबने से किशोरी की मौत, परिजन में छाया मातम

गुमला ब्यूरो प्रमुख गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र के आम्बुआ गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय किशोरी वर्षा कुमारी की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। , जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार वर्षा रोज की तरह अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे उसकी तलाश में निकल पड़े, इसी खोजबीन के क्रम में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ टोली गाँव पहुंचे। वहां का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए; वर्षा का मोबाइल और अन्य सामान कुएं के पास पड़ा था और बकरियां वहां चर रही थीं, लेकिन वर्षा कहीं नजर नहीं आई। आशंका के आधार पर जब उन्होंने कुएं के अंदर झांककर देखा, तो वर्षा का शव पानी में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दुखद हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बाद में उक्त घटना की सूचना भरनो थाना को दी गई, सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading