29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने LED एवं जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उपायुक्त ने LED एवं जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गुमला ब्यूरो प्रमुख गणपत लाल चौरसिया

पेंशन योजनाओं के लाभुकों के विशेष सत्यापन अभियान का शुभारंभ

गुमला : – गुमला जिले में वित्तीय वर्ष 2026-2027 में केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सभी लाभुकों, सहित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा समाहरणालय परिसर से 3 एलईडी जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक का सत्यापन एवं प्रावधानानुसार विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उनके सहयोग के लिए जनसेवक, रोजगार सेवक एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की टीम गठित की गई है, जो दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 25 मई 2026 तक ग्रामवार एवं पंचायतवार डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन कार्य संपन्न करेंगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं, एवं नागरिक अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में भी जाकर अपना आधार सत्यापन करवा सकते हैं।

 

अभियान के दौरान छूटे हुए लाभुकों का आधार एवं मोबाइल नंबर संग्रह कर संबंधित पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही सत्यापन के उपरांत संकल्पानुसार अयोग्य लाभुकों का विलोपन भी किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित हो सके।

 

उपायुक्त द्वारा सभी लाभुकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपना भौतिक सत्यापन करवाते हुए आवश्यक दस्तावेज पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक अथवा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के पास अवश्य जमा करें, ताकि उन्हें समय पर राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading