29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनुकम्पा के आधार पर चौकीदार पद हेतु नियुक्ति पत्र

अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार पद हेतु नियुक्ति पत्र

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – उपायुक्त गुमला की अध्यक्षता में आयोजित चौकीदार/दफादार की जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में राजदेव महली, पिता-स्व० गन्दुर महली, ग्राम-बाराडीह, पोस्ट-बेलागाड़ा, थाना-घाघरा, जिला-गुमला को चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित किया गया।

तदनुसार चयनित अभ्यर्थी को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वेतनमान 5200–20200 (पीबी-1) ग्रेड पे 1800 में अस्थायी रूप से नियुक्त करते हुए संबंधित अंचल – बीट में पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें वेतन के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत जीवन-यापन भत्ता भी देय होगा।

आज उपायुक्त द्वारा राजदेव महली को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगी।

इस दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading