29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपीएमजेएएनएमएएन योजना की समीक्षा बैठक, आवास, सड़क, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं की...

पीएमजेएएनएमएएन योजना की समीक्षा बैठक, आवास, सड़क, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में पीएमजेएएनएमएएन योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने विशेष रूप से आवास योजना के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए लाभुकों को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक के दौरान बताया गया कि उक्त योजना के तहत जिले में 23 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश देते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

पेयजल आपूर्ति, भवन निर्माण तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने को पेयजल योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन तथा सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्युत आपूर्ति से जुड़े कार्यों को भी समय पर पूर्ण करने हेतु को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वित्तीय समावेशन के अंतर्गत एनपीसीएल से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लाभुकों का आधार-आधारित बैंक खातों से लिंक सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस संदर्भ में एलडीएम गुमला को शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, एलडीएम गुमला, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading