31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में विद्यार्थियों के लिए समर हॉलीडे होमवर्क असाइनमेंट तैयार करने की...

गुमला में विद्यार्थियों के लिए समर हॉलीडे होमवर्क असाइनमेंट तैयार करने की पहल

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना, द्वारा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में समर हॉलिडे असाइनमेंट तैयार कर सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सतत सुधार, स्व-अध्ययन की आदत विकसित करने तथा ग्रीष्मावकाश अवधि का शैक्षणिक रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसके माध्यम से ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी तथा कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त अभ्यास का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में कविता खलखो जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गुमला द्वारा जिला स्तरीय शैक्षणिक कोर टीम के सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को निर्देश जारी किया गया है।

निर्देश में कहा गया है कि तैयार किए जाने वाले असाइनमेंट में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय एवं गतिविधि आधारित प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। साथ ही सभी सामग्री को बोर्ड परीक्षा उन्मुख, ज्ञानवर्धक एवं अभ्यास आधारित बनाने पर बल दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों में लेखन कौशल, तार्किक क्षमता एवं अवधारणात्मक समझ का विकास हो सके।

इस कार्य हेतु जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के अनुभवी शिक्षकों को शामिल किया गया है। सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को 18 मई 2026 तक विषयवार समर हॉलिडे होमवर्क असाइनमेंट तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला शिक्षा विभाग ने सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी निर्देशित किया है कि ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने से पूर्व सभी विद्यार्थियों को विषयवार असाइनमेंट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading