32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा जिला कार्यालय गुमला डुमरडीह में...

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा जिला कार्यालय गुमला डुमरडीह में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय गुमला डुमरडीह में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने किया। उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि 05 जून से 11 जून तक *एक पेड़ माँ के नाम* कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मंडलों मे वृक्षारोपण का कार्य होना है ! बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुनेश्वर साहु, भूपन साहु, सत्यनारायण पटेल, संदीप प्रसाद, निर्मल गोयल, महेश चौधरी, रामस्वरूप सिंह, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, प्राण गोविंद दत्ता ,हरिशंकर त्रिपाठी सूरज सिंह , उदय खेरवार निशा कुमारी ,लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण जैसे अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading