27.2 C
Ranchi
Saturday, June 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंविदा नियुक्ति के नाम पर अवैध राशि मांगने वालों से सावधान रहें...

संविदा नियुक्ति के नाम पर अवैध राशि मांगने वालों से सावधान रहें : जिला शिक्षा पदाधिकारी

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि संबंधित पदों पर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत दावा आपत्ति हेतु पदवार सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है ।

इस बीच संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर संविदा नियुक्ति दिलाने के नाम पर राशि की मांग कर रहे हैं। जिला कार्यालय को प्राप्त सूचना अनुसार निम्न मोबाइल नम्बर से अभ्यर्थियों को अवैध रूप से फोन किए जा रहे हैं ।
9262563526, 7479558522, 7484956505, 9122937573

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों का झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है तथा नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई है एवं यह पूर्णतः अवैध है । चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त नम्बर या अन्य किसी नम्बर से फोन, संदेश या अन्य किसी माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग की जाती है, तो वे किसी भी परिस्थिति में भुगतान न करें। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल जिला प्रशासन की वेबसाइट एवं विभागीय माध्यमों से ही जारी की जाएंगी। अभ्यर्थी किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा सतर्कता एवं जागरूकता बनाए रखें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गुमला।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading