26.1 C
Ranchi
Sunday, July 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बिगलू उरांव ने तोड़ा दम

गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बिगलू उरांव ने तोड़ा दम

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, दुर्घटना की जांच जारी

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतगच्छा मोड़ के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कोरकोटोली निवासी 31 वर्षीय बिगलू उरांव के रूप में हुई है। वहीं, 21 वर्षीय कमल उरांव और 23 वर्षीय मांगे उरांव घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक किसी काम से कोटाम बाजार गए थे। वहां शराब पीने के बाद एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पतगच्छा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बिगलू उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं मांगे उरांव का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कमल उरांव को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय तीनों युवक शराब के नशे में थे तथा किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों ने बताया कि बिगलू उरांव के सिर में गंभीर चोट लगी थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।
फिलहाल गुमला सदर थाना के एसआई विनय कुमार महतो पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading