26.4 C
Ranchi
Tuesday, July 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने गुमला सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय एवं हरिजन विद्यालय के अस्थाई मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों तथा ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग एवं ऑनलाइन डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि 22 जुलाई से पूर्व सभी एन्यूमरेशन प्रपत्रों का संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका ऑनलाइन डिजिटाइजेशन समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। साथ ही, 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने प्रपत्र भरने एवं ऑनलाइन डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित बीएलओ के संदेहों का समाधान किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading