26.4 C
Ranchi
Tuesday, July 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरामरेखाधाम ( श्री राम मंदिर ) सिमडेगा चलने का आह्वान श्री रामरेखा...

रामरेखाधाम ( श्री राम मंदिर ) सिमडेगा चलने का आह्वान श्री रामरेखा धाम विकास समिति सिमडेगा किया है

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला पुराना जिला का हिस्सा रहे सिमडेगा ( अब अलग जिला ) में गुरु पूर्णिमा को ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा के 19 वीं पुण्य तिथि ( बैकुण्ठ उत्सव ) का अद्भुत महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए समस्त सनातन धर्मलंबियों और धर्मप्रेमी सज्जनों, माताएँ एवं बहनों, को रामरेखा धाम चलने का आह्वान किया गया है, जहां पहुंचकर समस्त सनातनी धर्मलंबी परिवार धन्य हो जाएंगे, और आनंद ही आनंद का अनुभव करें, क्योंकि आदरणीय
ब्रह्मलीन परमपूज्य श्री श्री 1008 श्री जयराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज (रामरेखा बाबा) की 19 – पूण्यतिथि के शुभ अवसर पर श्री रामरेखा धाम समिति सिमडेगा द्वारा उक्त कार्यक्रम पर समस्त सनातनियों अधिक से अधिक संख्या में रामरेखाधाम में श्रीराम मंदिर में आयोजित उक्त अखण्ड हरिकीर्त्तन में शामिल होनें तथा भगवान का पूजन-दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करनें का आह्वान करते हुए और पुण्य के भागी बने और बाहर से आये संत-महात्माओं के सत्संग का सान्निध्य प्राप्त करने और अपने मानव सनातनी धर्म लंबियों को अपने अपने जीवन को सार्थक बनाने पर जोर दिया गया हैं।
गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम इस प्रकार है, दिनांक 29.07.2026 दिन बुधवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रामरेखाधाम एवं देवराहा बाबा आश्रम, सिमडेगा में प्रातः 8 बजे व्यास पूजन एवं गुरु पूजन, हवन एवं भण्डारा और पूण्य तिथि कार्यक्रम दिनांक 06 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार, श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी को अधिवास पूजन रात्रि 8 बजे दिनांक 07 अगस्त 2026 दिन शनिवार, श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी अखण्ड हरिनाम कीर्त्तन प्रारंभ प्रातः 8 बजे से दिनांक 08 अगस्त 2026 दिन रविवार, श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी को अखण्ड हरिनाम कीर्त्तन की समाप्ति और प्रातः 8 बजे, हवन-पूजन एवं वृहद भण्डारा का आयोजन किया गया है, निवेदक : श्री रामरेखाधाम विकास समिति, सिमडेगा l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading