28.5 C
Ranchi
Saturday, July 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरिश्तेदार के घर आए व्यक्ति का कुएं में मिला शव, बकरी चराने...

रिश्तेदार के घर आए व्यक्ति का कुएं में मिला शव, बकरी चराने निकला था, देर रात कुएं से बरामद हुआ शव

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

तीन दिन पहले साढ़ू के घर आया था मृतक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, पुलिस जांच में जुटी

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना क्षेत्र के रंगोला डुंबरटोली गांव में एक व्यक्ति का शव कुएं से मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के खेताली बरटोली निवासी 45 वर्षीय जेम्स एक्का के रूप में हुई है। वह तीन दिन पहले अपने साढ़ू जोसेफ एक्का के घर आया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जेम्स एक्का घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने के लिए निकला था। शाम होने पर सभी बकरियां तो वापस घर लौट आईं, लेकिन जेम्स एक्का घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

देर रात करीब 12 बजे गांव के कुबीटोला स्थित एक कुएं में उनका शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और घटना की जानकारी रायडीह थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने आशंका जताई है कि बकरी चराने के दौरान कुएं में पैर फिसल जाने से जेम्स एक्का की डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

बताया जाता है कि जेम्स एक्का खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading