24.8 C
Ranchi
Wednesday, August 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमाई भारत, गुमला द्वारा जिला समाहरणालय एवं केजीबीवी, गुमला में 'नशा मुक्त...

माई भारत, गुमला द्वारा जिला समाहरणालय एवं केजीबीवी, गुमला में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का सफल आयोजन

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

गुमला, गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में गुमला झारखंड युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत, गुमला द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला समाहरणालय, गुमला एवं केजीबीवी, गुमला में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में 250 से अधिक विद्यार्थियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

जिला समाहरणालय, गुमला में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ, गुमला थे। वहीं केजीबीवी, गुमला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों कार्यक्रमों में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। संबोधन के उपरांत नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” का संकल्प दोहराया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, केजीबीवी, गुमला की प्राचार्या, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। माई भारत, गुमला और एन.आई.सी. के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, माई भारत, गुमला ने कहा कि “नशा मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा स्वयं जागरूक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। माई भारत का उद्देश्य युवाओं को जन-जागरूकता अभियानों से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति, स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक जागरूकता एवं विकसित भारत से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।”


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading