25.9 C
Ranchi
Monday, August 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaरफी के अमर नगमों से देर रात तक महकता रहा करगली बाजार,...

रफी के अमर नगमों से देर रात तक महकता रहा करगली बाजार, ‘एक शाम रफी के नाम’ में झूमे संगीत प्रेमी

News – Kahkashan Farooqi 

Gomia—सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार की देर शाम करगली बाजार का माहौल पूरी तरह संगीत के रंग में रंग गया। कलाकार संघ बेरमो के बैनर तले एसबीआई बैंक के समीप आयोजित ‘एक शाम रफी के नाम’ कार्यक्रम में रफी साहब के सदाबहार गीतों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुति हुई कि देर रात तक श्रोता गीतों की मधुरता में डूबे रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मोहम्मद रफी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कलाकारों ने रफी के एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। हर प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालियां गूंजती रहीं और पूरा परिसर संगीतमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
कलाकार संघ बेरमो के अध्यक्ष सोनू राज, सचिव कृष्ण कुमार एवं वरिष्ठ सदस्य लक्ष कुमार नारंग ने कहा कि मोहम्मद रफी केवल एक गायक नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की अमर पहचान हैं। उनकी आवाज आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसती है। उनके गीत हर पीढ़ी को जोड़ते हैं और हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महान कलाकार भले ही दुनिया से विदा हो जाएं, लेकिन उनकी कला और आवाज हमेशा अमर रहती है।
कार्यक्रम में संघ के कोषाध्यक्ष मनोज रजवार, लक्ष कुमार नारंग, अजय मेहरा, मनोज सिंह सहित कलाकार संघ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। रफी के गीतों से सजी इस संगीतमयी शाम ने उपस्थित लोगों को यादगार अनुभव दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading