21.1 C
Ranchi
Friday, October 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaडेढ़ साल से मुआवजे का इंतजार, अटका रेल ओवरब्रिज का निर्माण

डेढ़ साल से मुआवजे का इंतजार, अटका रेल ओवरब्रिज का निर्माण

न्यूज – कहकशां फारूकी 

विस्थापित संघर्ष समिति ने प्रमंडलीय आयुक्त से लगाई गुहार, जल्द भुगतान का मिला आश्वासन

गोमिया (बोकारो)। गोमिया के पलिहारी गुरूडीह पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज का निर्माण भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में देरी के कारण प्रभावित हो रहा है। इस मामले को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता से मुलाकात कर अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की।

समिति के सचिव राकेश कुमार ने आयुक्त को बताया कि रेल ओवरब्रिजi परियोजना के लिए अक्टूबर 2023 में ग्रामसभा आयोजित की गई थी। जनवरी 2025 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद संबंधित रैयतों को अब तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि प्रत्येक संबंधित रैयत को मुआवजा भुगतान से संबंधित नोटिस भी प्राप्त हो चुका है। इसके बावजूद भुगतान में हो रही देरी से रैयतों में असंतोष है और रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से जुड़ी शेष कार्रवाई जल्द पूरी कराने तथा रैयतों को मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। समिति ने कहा कि मुआवजे में अनावश्यक विलंब से न केवल भूमि मालिकों को परेशानी हो रही है, बल्कि महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज परियोजना के निर्माण में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे मामले में स्वयं हस्तक्षेप करेंगे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आगे बढ़ सके।
प्रतिनिधिमंडल में सीटू नेता गणेश कुमार, विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय महतो, विस्थापित नेता अरविंद कुमार, सूरज कुमार और नवल किशोर साहू शामिल थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading