21.1 C
Ranchi
Friday, October 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस ने बैगन - आर - कर जप्त कर, तलाशी में...

गुमला पुलिस ने बैगन – आर – कर जप्त कर, तलाशी में एक देसी कार्बाइन – जिंदा गली – ( ए0 के0 56 मैगजीन सहित गोली एंव 9 एम 0 एम 0 का गोली ) एंव अन्य सामान बरामद किया गया, अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी हुए फरार

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

बाद में नामजद अपराधी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में लेते हुए,भेजा गया गुमला जेल

गुमला : – पुलिस अधीक्षक ( जिला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ) गुमला एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि मुझे एक गुप्त सूचना मिली कि सिसई थाना क्षेत्र के रोहित शर्मा नामक व्यक्ति अपने 04 – 05 साथियों के साथ ग्राम लेकोटोली निवासी राजेन्द्र यादव के घर पर आया है एवं उन लोगों के पास बड़ी संख्या में अवैध घातक अग्नेयास्त्र हैं, जिससे ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं, उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाही हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला ( सुरेश प्रसाद यादव ) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल जब रात्रि के करीब 22:45 बजे लेकोटोली गाँव के पास पहुँची तो रास्ते में एक लाल रंग का वैगन – आर – कार खड़ा पाया, जिसमें करीब 0 4 – 05 लोग सवार थे। पुलिस वाहन को देखते ही उक्त कार में सवार सभी लोग उक्त गाड़ी से उतर कर तेजी से इधर-उधर भागने लगे, भाग रहे लोगों को पकड़ने हेतु काफी प्रयास किया गया, परन्तु जंगल-झाड़ एवं रात्रि में अँधेरा होने का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। तत्पश्चात् उक्त लाल रंग के वैगन – आर -कार WAGON-R, कार रजि० JH01AA-9378 का विधिवत् तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में कार से देशी कारबाईन व गोली (ए0के0 56 मैगजीन सहित गोली व 9 एम०एम० का गोली) एवं अन्य सामान बरामद किया गया। दिनांक-28.10.26 को सघन छापामारी अभियान चलाया गया। जिस दौरान एक अभियुक्त राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशांनदेही पर ए० के० 56 रायफल व गोली बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. राजेन्द्र यादव, पिता-गंदुर यादव, ग्राम-लेकोटोली, थाना-भरनो,

नामजद अभियुक्तः –

1. रोहित कुमार शर्मा, पिता-नामालूम, पता-ग्राम छारदा, थाना-सिसई तथा 02-03 अन्य अज्ञात व्यक्ति

बरामदगी

1. लोहे का बना करवाईन मैंगजीन सहित-01

2. 9mm राईफल का जिंदा गोली 02

3.

AK 56 का राईफल 01 एवं मैगजीन-02

4. 7.62mm का गोली -34

5. दुर्गा पूजा से संबंधित चंदा पर्चा 01

6. मोबाइल फोन 02

7. लकड़ी एवं लोहे का बना धारदार फरसा 01

छापामारी दलः-

1. श्री सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।

2. श्री विनय कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक, सिसई।

3. पु०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी, भरनो।

4. पु०अ०नि० नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिसई।

5. पु०अ०नि० अभिनन्दन कुमार, भरनो थाना।

6. पु०अ०नि० मंटु चौधरी, भरनो थाना।

7. स०अ०नि० अमोद कुमार सिंह, भरनो थाना।

8. भरनो थाना के सशस्त्र बल।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading