21.1 C
Ranchi
Friday, October 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 30 अक्टूबर को, राज्यपाल सह...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 30 अक्टूबर को, राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री संतोष गंगवार होंगे मुख्य

न्यूज – विजय चौधरी 

पविनोबा भावे विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे।

समारोह में 20 स्नातकोत्तर टॉपर को स्वर्ण पदक कुलाधिपति महोदय के कर कमल से दिया जाएगा। इसके अलावा 09 स्नातक टॉपर को टॉपर होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा 36 पीएचडी उपाधि धारकों को उपाधि दी जाएगी।

लोगभवन रांची द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल का आगमन विश्वविद्यालय परिसर में सर्वप्रथम आचार्य विनोबा भावे प्रतिमा स्थल पर होगा। आचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांर्पण के बाद कुलाधिपति एकेडमिक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। इसी समय शोभायात्रा में भाग लेने वाले सदस्यों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी होगी।

इसके बाद विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति के आगमन के समय तथा प्रस्थान के समय पहले राष्ट्रीय गीत और उसके बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति होगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा इस अवसर पर स्वागत संबोधन सह प्रगति प्रतिवेदन की प्रस्तुति करेंगे।

अतिथियों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में कार्यरत सभी शिक्षक को ससमय उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक भवन तथा स्नातकोत्तर विभाग में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

गुरुवार को एकेडमिक शोभायात्रा का मॉक ड्रिल तथा मंचिय कार्यक्रम का भी पूर्व अभ्यास किया गया। छात्र कल्याण संघ का अध्यक्ष डॉ विकास कुमार तथा सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर रखो हरि देर शाम तक सभी प्रकार की तैयारी की समीक्षा करते देखे गए।

विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज कुमार मांझी तथा दीक्षांत समारोह के समन्वयक डॉक्टर विनोद रंजन गुरुवार को सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए देखे गए।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading