24.1 C
Ranchi
Tuesday, August 18, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआधे घंटे की बारिश ने खोल दी सड़क और नाली निर्माण की...

आधे घंटे की बारिश ने खोल दी सड़क और नाली निर्माण की पोल, जलजमाव से राहगीर परेशान

गुमला ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गोमिया___ गोमिया प्रखंड क्षेत्र मे महज आधे घंटे की बारिश ने सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर हुई बारिश के बाद झारखंड इलेक्ट्रिक बोर्ड सब स्टेशन के समीप सड़क पर करीब 40 से 50 कदम की दूरी तक पानी जमा हो गया। सड़क पर बने इस जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों को मुख्यतः स्कूली बच्चो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है और नाली को ढक्कन से भी ढक दिया गया है। इसके बावजूद बारिश का पानी नाली में जाने के बजाय सड़क पर ही जमा हो रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के गुजरने पर सड़क किनारे चल रहे राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे पड़ते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थोड़ी देर की बारिश में ही सड़क पर इतना पानी जमा हो रहा है, तो तेज बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
जलजमाव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क और नाली की जांच कराने तथा जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाली का निर्माण होने के बावजूद यदि पानी उसमें नहीं जा रहा है, तो निर्माण की उपयोगिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बारिश के दिनों में आवागमन और अधिक मुश्किल हो सकता है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading