24.1 C
Ranchi
Tuesday, August 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में 1991 से लंबित रेवेन्यू रिवीजन वाद की सुनवाई 15 सितंबर...

गुमला में 1991 से लंबित रेवेन्यू रिवीजन वाद की सुनवाई 15 सितंबर को

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: गुमला रेवेन्यू रिवीजन वाद संख्या 02/1991, एतवा उराँव एवं अन्य बनाम संतोष उराँव एवं अन्य मामले में अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी गई है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अदालत आयुक्त की ओर से जारी सूचना के अनुसार मामले की सुनवाई 15 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे कैम्प कोर्ट, गुमला में होगी।

ज्ञापांक 1955/न्याय, दिनांक 21 अगस्त 2026 के तहत जारी सूचना में ग्राम घाघरा, थाना एवं जिला गुमला निवासी विपक्षीगण संतोष उराँव और बबलू उराँव (दोनों पिता- स्व. सुकरा उराँव), शंभु प्रसाद और विश्वनाथ प्रसाद (दोनों पिता- स्व. कपिल मुनि साहु) तथा लोहरा ठाकुर को सुनवाई की निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है।

अदालत आयुक्त की ओर से कहा गया है कि सभी विपक्षीगण निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। यदि वे निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर मामले में आदेश पारित कर सकता है।

मामला वर्ष 1991 से रेवेन्यू रिवीजन वाद के रूप में लंबित है और अब इसकी अगली सुनवाई 15 सितंबर को कैम्प कोर्ट गुमला में होगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading