गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर गुमला में चल रही सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने बुधवार को विभिन्न पंचायतों में लगे विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण किया। रायडीह प्रखंड के सीलम पंचायत में वे खुद शिविर में शामिल हुए और नोटिस प्राप्त मतदाताओं से बातचीत कर उनके मामलों की जानकारी ली। उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के बाद कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया।
नोटिस वाले मतदाताओं से सीधे बात, दस्तावेजों की जांच
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे मतदाताओं से पूछा कि नोटिस मिलने, दस्तावेज जमा करने या सुनवाई की प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मतदाताओं को सरल और स्पष्ट तरीके से दी जाए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मामले का फैसला उपलब्ध दस्तावेजों, BLO की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। जिन मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की जरूरत है, वहां मतदाताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी देने को कहा गया।
कठिन मामलों को लंबित न रखने का निर्देश
शिविर में ऐसे मामलों की भी जानकारी ली गई, जिनमें दस्तावेज या तकनीकी कारणों से सत्यापन में परेशानी आ रही है। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-नामित नोडल पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने उपायुक्त को SIR के तहत प्राप्त और लंबित मामलों की स्थिति से अवगत कराया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को कठिन मामलों की नियमित समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और मामलों को बिना वजह लंबित नहीं रखा जाए।
जिलेभर में चल रहे विशेष शिविर
SIR-2026 के तहत गुमला जिले के अलग-अलग मतदान केंद्रों, पंचायतों और निर्धारित स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों-आपत्तियों की सुनवाई, दस्तावेजों का सत्यापन और संबंधित मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी नियमित निगरानी की जा रही है।
उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों को SIR के तहत नोटिस मिला है, वे निर्धारित तारीख और स्थान पर सुनवाई में शामिल होकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनके मामलों का नियमानुसार समय पर निपटारा हो सके।
4 सितंबर तक दावा-आपत्ति, 7 अक्टूबर को अंतिम सूची
SIR-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जा चुकी है। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026 निर्धारित है। वहीं विसंगतियों और मैपिंग से जुड़े मामलों में नोटिस जारी करने और सत्यापन की प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
गुमला में 2.11 लाख से ज्यादा नोटिस केस
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, गुमला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR-2026 के तहत कुल 2,11,373 नोटिस केस चिह्नित किए गए हैं। ये मामले कुल 1,019 बूथ/भाग से जुड़े हैं।
चिह्नित मामलों में 1,73,929 विसंगतियां, 29,698 नो मैपिंग और 7,746 लंबित सत्यापन (पेंडिंग DSC) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन किया जा रहा है और संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं।
प्रशासन का जोर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटारा करने पर है।
Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 17, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹382.00 (as of October 17, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹521.00 (as of October 17, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 17, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹649.00 (as of October 17, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹946.00 (as of October 17, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kanooda Prints Women's Trendy Net Saree with Blouse Material I Available in 15 Colours
(as of October 17, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 17, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 17, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari124-51)
₹469.00 (as of October 17, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







