गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
गुमला: जमीन का विवाद हो, रास्ते की परेशानी, स्कूल में शिक्षकों की कमी या फिर सुरक्षा से जुड़ी शिकायत—गुमला में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने सीधे उपायुक्त के सामने अपनी शिकायतें रखीं।
उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
जन शिकायत निवारण दिवस में भूमि विवाद, जमीन की मापी और बंटवारा, रास्ते से जुड़े विवाद, आपसी मतभेद, राशन और पेंशन, स्कूलों में शिक्षकों की कमी तथा कॉलेज से जुड़े प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर कई आवेदन मिले।
जर्जर रास्ते से परेशान ग्रामीण
चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीण रास्ते की बदहाली और उसके इस्तेमाल में आ रही परेशानियों को लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हैं, जिसके कारण आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले भूमि की मापी और सीमांकन कराया जा चुका है। शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल और सरकारी अभिलेखों की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हथियारबंद लोगों की धमकी की शिकायत
ज्योति नगर, गुमला की एक महिला ने अपने और अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि कुछ हथियारबंद लोग उसके घर में घुसे और उसे धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रांची के एक अस्पताल में इलाज करा रहे उसके बेटे को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच करने, नियमानुसार कार्रवाई करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इंटर महिला महाविद्यालय से जुड़ी शिकायत
इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर भी शिकायत सामने आई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कामकाज, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता के अलावा समय-सारणी और कार्य-संस्कृति से जुड़े कई बिंदु उठाए गए।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर तथ्यों की जांच कराने और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, पढ़ाई को लेकर चिंता
मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अलावा सिर्फ एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत भी उपायुक्त के पास पहुंची। इस मामले में उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने और नियमानुसार जरूरी कार्रवाई करने को कहा।
सार्वजनिक जमीन के कथित फर्जी हस्तांतरण की शिकायत
राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों और ग्राम सभा सदस्यों ने सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण और अवैध बंदोबस्ती का मामला उठाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की सहमति के बिना सार्वजनिक उपयोग की जमीन की बंदोबस्ती कराई गई। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक और सामुदायिक उपयोग के साथ इससे पैदा हुए विवाद का भी उल्लेख किया गया।
मामले में उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि के रिकॉर्ड, बंदोबस्ती की प्रक्रिया और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के जरिए जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ देखने और पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ-साथ उनके निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया।
Channy Women's Oversized Butterfly Graphic T-Shirt, Black & Brown | Short Sleeve, Crew Neck, Relaxed Fit, Casual Wear, Printed Quote
₹99.00 (as of October 31, 2026 12:45 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Poly Kurta for Women | Kurti Set Woman | Kurta with Pant & Dupatta | Straight Printed Suit | Ethnic Indian Outfit | Long Dress Party Office Traditional Clothing Fashion Style
₹649.00 (as of October 31, 2026 12:45 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Majestic Man Men Classic Slim Fit Pure Cotton Casual Shirt
₹469.00 (as of October 31, 2026 12:45 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹599.00 (as of October 31, 2026 12:45 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹329.00 (as of October 31, 2026 12:45 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 31, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹239.00 (as of October 31, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹399.00 (as of October 31, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 31, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 31, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







