24.1 C
Ranchi
Saturday, September 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनेशनल हाईवे सड़क पर एक लाइन ट्रक की चपेट में आने से...

नेशनल हाईवे सड़क पर एक लाइन ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमलाः – गुमला – रांची नेशनल हाईवे 23 स्थित मुख्य सड़क पर खोरा ग्राम के समक्ष शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे एक लाइन ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जाता है कि सड़क पार कर रहे 36 वर्षीय व्यक्ति सूरज उरांव (निवासी खोरा पतरा टोली) को रांची की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। फलस्वरुप उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

घटनास्थल पर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से आवश्यक पूछताछ की और बाद में उक्त शव को अपने कब्जे में करते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और आक्रोषित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उक्त सड़क जाम स्थल को जाम मुक्त करते हुए नेशनल हाईवे 23 सडक को यातायात बहाल कराया गया, साथ ही साथ धक्का मार कर भाग रहे,उक्त लाइन ट्रक को जप्त करते हुए, उस चालक को हरिहर ढाबा बाईपास के समक्ष पुलिस ने विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पीड़ित परिवार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading