22.1 C
Ranchi
Tuesday, September 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaयुवक ने फांसी फंदा लगाकर किया आत्महत्या

युवक ने फांसी फंदा लगाकर किया आत्महत्या

न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

अवैध संबंध की बात पर पत्नी से हुआ था विवाद, तीन बच्चे हुए अनाथ* से उठा पिता का साया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव में रविवार रात एक 29 साल के युवक ने फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या। मृतक की पहचान नवागढ़ निवासी अमित मिंज के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रविवार देर रात अमित ने अपने कमरे में रस्सी का फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार को सुबह घटना का पता चला तो उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर आनन – फानन में इलाज के लिए तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांचों उपरांत डॉक्टरों ने अमित मिंज को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि अमित का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस घटना के असली कारणों की जांच कर रही है।
उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दलबल के साथ
गुमला सदर थाना पुलिस, गुमला सदर अस्पताल पहुंची और उक्त शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading