22.1 C
Ranchi
Tuesday, September 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क पर वाहन पार्क किया तो होगी कार्रवाई, झारखंड में परिवहन विभाग...

सड़क पर वाहन पार्क किया तो होगी कार्रवाई, झारखंड में परिवहन विभाग सख्त

न्यूज – कहकशां फारूकी 

अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ जिलों में चलेगा अभियान, DTO और MVI को कार्रवाई के निर्देश

रांची: झारखंड में सड़क किनारे या मुख्य और सहायक सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने लोगों से सड़कों को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

मंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के माध्यम से अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग का मानना है कि सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।

मुख्य सड़क के साथ सहायक सड़कों पर भी नजर

परिवहन विभाग की कार्रवाई केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी। सहायक सड़कों पर अनधिकृत तरीके से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने वाहन मालिकों के साथ गैराज और वाशिंग सेंटर संचालकों से भी सड़क की जगह निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने की अपील की है।

मरीन ड्राइव हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर जोर

बताया गया है कि जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विभाग की चिंता बढ़ी है। इसी क्रम में सड़कों को आवागमन के लिए खुला रखने और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने पर जोर दिया जा रहा है।

गोमिया समेत दूसरे इलाकों में भी दिखेगा असर

परिवहन विभाग के इस अभियान का असर गोमिया समेत राज्य के अन्य शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले वाहन मालिकों के अलावा दुकानदारों और गैराज संचालकों को भी अब सतर्क रहने की जरूरत होगी। विभाग की ओर से लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने की अपील की गई है, ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading