29.1 C
Ranchi
Monday, October 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसेवा संकल्प अभियान के तहत चरका टांगर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चरका टांगर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को गुमला प्रखंड के चरका टांगर गांव में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के संयोजक मंगल सिंह भोगता और सह-संयोजक शंभू सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। इस दौरान पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
संयोजक मंगल सिंह भोगता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। पर्यावरण संरक्षण भी समाज और देश की सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण की नींव रखने के समान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और जनसेवा के कार्यों से लोगों को जोड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की।
सह-संयोजक शंभू सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संजय वर्मा, धीरज लोहरा, धीरेंद्र लोहरा, महावीर लोहरा, फगुआ बड़ाईक, मसद गोप, दीपेंद्र साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading