22.1 C
Ranchi
Tuesday, October 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला के लेहा ग्राम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गुमला के लेहा ग्राम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के लेहा ग्राम के बाजारटांड़ के समक्ष रविवार को निजमा पुसो ग्राम निवासी सतीश मुंडा का शव एक महुआ पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। प्रातः काल जब नित्यक्रम के लिए ग्रामीण अपने अपने घर से निकले तो उन्होंने देखा की गांव के महुआ पेड़ में एक युवक का शव लटक रहा है, तब उन्होंने उक्त इसकी सूचना तत्काल घाघरा पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचा और उपस्थित लोगों से आवश्यक पूछताछ करते हुए, उक्त शव को अपने कब्जे में करते हुए उक्त शव का पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया , उक्त घटना की सूचना पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और उक्त गांव सहित पूरे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया और उपस्थित ग्रामीण और मित्र के परिजनों ने बताया की उक्त युवक सतीश करमा त्योहार की खुशियां मनाने गांव आया हुआ था,
परिजनों ने यह भी बताया की सतीश करमा पर्व मनाने के लिए लेहा गांव अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

प्रेमिका से मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही हुई उक्त घटना

परिजनों के मुताबिक, करमा त्यौहार के दौरान ही सतीश पास के गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उसने अपनी प्रेमिका को अपने साथ चलने को कहा, लेकिन गांव में करमा त्योहार पूजा होने के कारण प्रेमिका उसके साथ चलने को मना कर दी । इसके बाद सतीश अकेला लौट आया और कुछ घंटे बाद ही उसका शव बाजारटांड़ के पास स्थित महुआ पेड़ से लटका मिला।

घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाघरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान के आधार पर सभी संभावित पहलुओं को देखते हुए गहराई से जांच और अनुसंधान में लग गई है, घाघरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है l ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading