29.1 C
Ranchi
Tuesday, October 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला मुख्यालय सहित गुमला सदर थाना चौक से लेकर चंदाली, गुमला...

गुमला जिला मुख्यालय सहित गुमला सदर थाना चौक से लेकर चंदाली, गुमला समाहरणालय तक जर्जर बदहाल सड़क बनी परेशानी का सबब

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

बारिश के बाद करीब 2.5 किलोमीटर सड़क की हालत जर्जर, धूल और गड्ढों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका; रोजाना हजारों लोगों का होता है आवागमन

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय सहित लोहरदगा रोड गुमला थाना चौक से चंदाली स्थित नए समाहरणालय भवन तक जाने वाली करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। बारिश के मौसम के बाद सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिला मुख्यालय सम्हरणालय चंदाली गुमला जहां प्रतिदिन जिले के समस्त उच्च पदाधिकारियों का आना-जाना और गुमला – घाघरा नेतरहाट, लोहरदगा से झारखंड की राजधानी रांची सडक महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चंदाली क्षेत्र में जिले के अधिकांश महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों के अलावा पुलिस लाइन सहित बस स्टैंड, पुराना बस डिपो भी स्थित है। इस कारण सुबह से लेकर देर रात्रि तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जिले के टॉप पदाधिकारी, सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आने जाने वाले , कर्मचारियों, सहित संबंधित लोगों , विद्यार्थियों और आम राहगीरों के साथ-साथ बड़े छोटे वाहनों, बसों, ट्रकों और अन्य अनेक भारी वाहनों का भी लगातार आवागमन होता है। ऐसे में जर्जर सड़क लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है।

जर्जर सड़क और गड्ढों के बीच गुजर रहे वाहन

बारिश मौसम के बाद सड़क के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक कई बार अचानक दिशा बदलते हैं, फलस्वरूप सामने या पीछे से आ रहे छोटे बड़े वाहनों, विशेष कर, पिकअप, टेंपो (ऑटो ) दो पहिए बाइक के साथ टक्कर की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है। गड्ढों में वाहन का पहिया एकाएक पडने से संतुलन बिगड़ने की संभावना भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने की स्थिति में दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है, और तो और अनियंत्रित तेज रफ्तार भारी वाहनों से उड़ता धूल का गुबार, चालकों को और भी परेशानी में डाल देती है, राष्ट्रीय उच्च मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर बड़े ट्रक और बसों की आवाजाही भी काफी अधिक है। सड़क जर्जर होने के कारण भारी वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठने लगता है। तेज गति से गुजरने वाले वाहनों से उड़ती धूल सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों सहित आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

धूल के कारण कई बार कुछ दूरी तक सामने का पूरा रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में अचानक सामने से आने वाले वाहन को देख पाना मुश्किल हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
मुख्य राष्ट्रीय उच्च पथ – गुमला समाहरणालय और बस डिपो होने के कारण बढ़ता है यातायात का दबाव
गुमला सदर थाना चौक से चंदाली तक का यह मार्ग सामान्य सड़क नहीं है। चंदाली में नए समाहरणालय भवन के साथ ही साथ जिला पुलिस लाइन सहित अन्य अनेक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा बस डिपो भी इसी क्षेत्र में होने के कारण बड़ी संख्या में बसें और अन्य यात्री वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।

प्रतिदिन बड़ी संख्या अपने कार्यों के निष्पादन हेतु संबंधित विभिन्न विभागों में लोग सरकारी कामकाज के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों के अलावा आम नागरिकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग की जर्जर स्थिति एंव राष्ट्रीय उच्च पथ से संबंधित पदाधिकारियों की आप अकर्मण्यता और कार्य शिथिलता के कारण संबंधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग की स्थिति काफी जर्जर हो गई है फिर भी संबंध विभाग के पदाधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं, और मूक दर्शक बनकर टुकुर टुकुर तक रहे हैं, कैसी विडंबना है, संबंधित विभाग तो है पर लावारिस पड़ी है राष्ट्रीय उच्च मार्ग, फलस्वरूप उक्त संबंधित विभागीय व्यवस्था पर सवालिया निशान ????? खड़े कर रहे हैं , कोई नहीं है देखन हारा । संबंधित लोगों को झेलनी पड़ रही हैं, परेशानी उन्हें प्रतिदिन उक्त समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading