20.1 C
Ranchi
Wednesday, October 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजन शिकायत निवारण दिवस में दूर-दराज से पहुंचे नागरिक, उपायुक्त ने सुनीं...

जन शिकायत निवारण दिवस में दूर-दराज से पहुंचे नागरिक, उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवेदन सौंपे।

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान मंडल कारा गुमला में बंद एक बंदी के परिजन द्वारा जेल में मारपीट एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराए जाने से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। आवेदक ने अपने पुत्र की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।

इसी क्रम में एक आवेदक द्वारा प्रधान डाकघर, गुमला में जमा राशि के भुगतान में लंबे समय से हो रहे विलंब से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी गई। आवेदक ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण राशि का भुगतान उनके लिए अत्यंत आवश्यक है तथा मामले के शीघ्र निष्पादन का अनुरोध किया।

वहीं, बरटोली, मौजा कुलाबिरा के ग्रामीणों ने आदिवासी रैयती भूमि से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा कर आवास निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अवैध कब्जे को रोकने तथा भूमि संबंधी मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन की जांच कर नियमसंगत एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इस दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading