26.1 C
Ranchi
Sunday, October 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla36 वर्षीय युवक ने की खुदकुशीः रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर...

36 वर्षीय युवक ने की खुदकुशीः रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या, घर में लटका मिला शव , घरवाले पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गए हुए थे

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमल जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र के शाही टोली में एक युवक ने किया आत्महत्या, मृतक के परिजन पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गए थे, और इधर 36 वर्षीय युवक सत्येंद्र भगत ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या ।
मृतक का पहचान शाही टोली निवासी सतेंद्र भगत के रूप में किया गया हैं, सोमवार देर शाम पड़ोस में एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई थी , जिसके अंतिम संस्कार में परिवार के सभी सदस्य
शामिल होने गए हुए थे, इधर सतेंद्र भगत अपने घर में अकेला था, इसी क्रम में वह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक के परिजन अंतिम संस्कार से समस्त परिवार वापस अपने घर लौटे, तो घर के अंदर सतेंद्र भगत को रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटके पायें। बाद में उक्त घटना की सूचना रायडीह पुलिस को दी गयी, रायडीह पुलिस सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर, परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया,
आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकती है,मृतक के परिजन विनोद लकड़ा ने बताया कि सतेंद्र भगत पिछले पांच महीने से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था और तबीयत में सुधार हो रहा था।

परिजनों के मुताबिक, ज्यादा दवा लेने से उनकी मानसिक हालत पर असर पड़ा था, और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading