22.1 C
Ranchi
Wednesday, October 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं जिला समाज कल्याण विभाग की पहल, 20 दिव्यांगजनों...

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं जिला समाज कल्याण विभाग की पहल, 20 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, माइंस डिवीजन, लोहरदगा एवं जिला समाज कल्याण विभाग, गुमला के संयुक्त सहयोग से 20 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो एवं उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की उपस्थिति में लाभुकों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार एवं मनोज कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आने-जाने में सुविधा होगी। इससे उन्हें अपने दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए आवागमन में मदद मिलेगी। साथ ही, वे दूसरों पर निर्भरता कम करते हुए अपने कार्य अधिक आसानी से कर सकेंगे।

जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभुकों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading