20.1 C
Ranchi
Wednesday, October 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली, स्कूटी सवार एक युवक की...

अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली, स्कूटी सवार एक युवक की जान , घटनास्थल पर हुई स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत और एक अन्य घायल,अस्पताल में इलाजरत

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

हादसे के बाद भी शव को 500 मीटर और स्कूटी को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा दरिंदा ट्रक चालक

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना मुख्यालय

स्थित हॉस्पिटल मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय श्याम पुरकी की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, जबकि स्कूटी में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चाईबासा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह स्कूटी से नेतरहाट घूमने जा रहा था। इसी दौरान पुटो रोड की ओर से निकलते वक्त उसकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गया, उक्त हादसा दिल दहला देने वाला था, अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उक्त युवको और उसके स्कूटी को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा, घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त हादसा होने के बावजूद मृत युवक के शव को करीब 500 मीटर तक और उसके स्कूटी को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा चला गया उक्त दरिंदा ट्रक चालक, बाद में उक्त घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई और उक्त ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया, परंतु उक्त ट्रक का चालक, घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा, घाघरा थाना पुलिस ने उक्त ट्रक में फंसी स्कूटी को बाहर निकलवाया, और उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर, उपस्थित लोगों से आवश्यक पूछताछ की और ट्रक स्कूटी को जप्त किया गया, साथ ही साथ उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया, उक्त घटना के समय घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी, घाघरा वाशियो का आरोप है कि विभिन्न वाहनों ट्रैकों और बॉक्साइट ट्रक के चालकों द्वारा अनियंत्रित तेज रफ्तार से वाहन चलाए जाते हैं जिस पर अभिलंब रोक लगाई जाए, क्योंकि अभी त्योहारों का समय है अतः पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा अभिलंब रोक लगाते हुए, संबंधित ट्रक चालक को अभिलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, घाघरा में विशेष कर त्योहारों के समय घाघरा मुख्य मोड़ के समक्ष उक्त दुर्घटना घटी है
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाते हुए, घाघरा वाशियो का कहना है कि यदि थाना मुख्यालय के समक्ष स्थित मोड़ पर ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? उक्त घटना ने क्षेत्र में घाघरा पुलिस द्वारा तेज रफ्तार गाड़ियों वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए, घागरा प्रखंड में पुलिस देर रात तक गश्ती दल और यातायात नियंत्रण व्यवस्था चरमराने से ही उक्त घटनाओं की पुणावृत्ति हो रही है जिस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं,अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन जो पुलिस प्रशासन उक्त सड़क सुरक्षा और देव रात्रि तक गस्ती व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठायें जाते है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading