21.1 C
Ranchi
Thursday, October 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई...

एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने वाली गुमला की बेटी दीपिका कुमारी सम्मानित

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया

सांसद सुखदेव भगत एवं जिला प्रशासन ने किया सम्मानित, जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

गुमला : – गुमला की बेटी एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम को क्वालीफाई कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गुमला की बेटी दीपिका कुमारी को आज सांसद सुखदेव भगत एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। दीपिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनकी सफलता से जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है तथा गुमला का गौरव बढ़ा है।

उल्लेखनीय है कि मलेशिया में 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने इराक को 14-0, सीरिया को 2-0 तथा मेजबान मलेशिया को 4-0 से पराजित कर एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि में झारखंड की दो खिलाड़ियों, गुमला की दीपिका कुमारी एवं रांची की अनुष्का कुमारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर स्टेडियम से जुड़ी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत एवं जिला प्रशासन ने दीपिका कुमारी की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने दीपिका को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर,उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन सहित जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दीपिका कुमारी की सफलता जिले की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि उचित प्रशिक्षण, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से गुमला की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading