23.1 C
Ranchi
Thursday, October 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपूजा की थाली में प्रसाद से लेकर रेस्तरां या होटलों की थाली...

पूजा की थाली में प्रसाद से लेकर रेस्तरां या होटलों की थाली में परोसे जाने वाले खाने को उपभोक्ता तक पहुंचने से पहले की जाएगी जाँच

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया

एनालॉग या नॉन डेयरी पनीर एवं मिलावटी पनीर के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गुमला, के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा सघन जाँच

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में, मुख्य सचिव, झारखंड सरकार एवं अपर मुख्य सचिव-सह-खाद्य सुरक्षा आयुक्त, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त, गुमला के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य सुरक्षा का एक मजबूत और पारदर्शी पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है, जिससे आम जनता को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

इसी कड़ी में आदेशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला, जिला गव्य विकास/ पशुपालन पदाधिकारी, गुमला एवं खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा पालकोट में स्थित मेसर्स हिंदुस्तान डेयरी, पालकोट रोड में मेसर्स रिद्धि डेयरी एवं बैंक कॉलोनी स्थित खटाल का जाँच किया गया ताकि ससमय मिलावटी दूध, पनीर, या एनालॉग पनीर के निर्माण एवं बिक्री को रोका जा सके। साथ ही नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 के तहत् सख्त कार्रवाई किया जा सके।

उपायुक्त ने स्पष्ट आदेशित किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (FSS Act, 2006) के प्रावधानों के तहत मिलावटखोरों पर कड़ी कानूनी व प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए पूजा में उपयोग होने वाले प्रसाद यथा खोआ, घी, मिठाई तथा होटलों या रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले बनी हुई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन द्वारा बाजारों में नियमित सघन जांच, सतत निगरानी और विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। यदि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट, गुणवत्ता में कमी या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो नागरिक ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ (Food Safety Connect) ऐप के माध्यम से या अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अथवा
खाद्य सुरक्षा कार्यालय, गुमला में सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों और मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading