21.1 C
Ranchi
Thursday, October 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaटीडीएस अनुपालन को लेकर गुमला में जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी अधिकारियों को दी...

टीडीएस अनुपालन को लेकर गुमला में जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी अधिकारियों को दी गई जरूरी जानकारी

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने किया उद्घाटन, समय पर कर कटौती और राशि जमा करने पर दिया जोर

गुमला : – गुमला जिला में – आयकर विभाग, बिहार एवं झारखंड क्षेत्र की ओर से बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार, गुमला में टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती ) जागरूकता कार्यक्रम–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि टीडीएस कर संग्रहण की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। सभी विभागीय अधिकारियों को कर कटौती, राशि जमा करने और संबंधित विवरणी दाखिल करने की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी करनी चाहिए। उन्होंने सरकारी कार्यों में डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करते हुए पारदर्शिता और नियमों के पालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में रांची के आयकर अधिकारी (टीडीएस) मनोज कुमार पंडित ने विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण पदाधिकारियों (डीडीओ) को आयकर अधिनियम, 2025 के नए प्रावधानों, टीडीएस कटौती एवं जमा करने की समयसीमा, त्रैमासिक विवरणी दाखिल करने, प्रपत्र 16 एवं 16ए जारी करने तथा ऑनलाइन सुविधाओं के इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने करदाताओं को सहायता देने वाली ‘कर साथी’ पहल के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीडीएस से जुड़ी अपनी समस्याएं और सवाल रखे, जिनका आयकर विभाग के अधिकारियों ने समाधान किया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विभागों में कर अनुपालन की प्रक्रिया को आसान बनाना, गलतियों को कम करना और समय पर जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करना है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading