25.1 C
Ranchi
Friday, October 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई दुकानों, स्कूलों और कैफे...

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई दुकानों, स्कूलों और कैफे में ताबड़तोड़ जांच, दिए गए कड़े निर्देश; त्योहारों के बाद भी लगातार जारी रहेगा अभियान

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में – दीपावली और आगामी पर्व – त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी और अमानक खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए गुमला जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे जिले में सघन जांच अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान की शुरुआत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज के संयुक्त नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों और विद्यालयों में औचक निरीक्षण कर की गई। अचानक हुई इस सघन कार्रवाई से पूरे बाजार और व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

जांच टीम ने एसएस गली स्थित मेसर्स मंत्री स्टोर’ का गहन निरीक्षण किया। संचालक को नियमित पेस्ट कंट्रोल कराने, परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी सूरत में एक्सपायरी सामग्री नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि एक्सपायर हो चुके उत्पादों को अलग कमरे में सुरक्षित रखें और वहां स्पष्ट अक्षरों में ‘एक्सपायर्ड प्रोडक्ट’ का बोर्ड लगाएं। इसके अलावा टीम ने मेसर्स आरसी संस’ का भी निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।

वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए टीम ने एस.एस. (10 + 2) उच्च विद्यालय, गुमला मध्याह्न भोजन के उपयोग में लाये जानेवाले स्टोर रूम और रसोई घर की जांच की। विद्यालय के प्राचार्य को सलाह दिए गए कि सभी खाद्य सामग्रियों पर FSSAI लेबल, लाइसेंस नंबर, पैकेजिंग तिथि एवं उपयोग की तिथि देखकर ही खरीदारी करें। साथ ही रसोई व स्टोर रूम की नियमित साफ-सफाई रखने तथा खाना बनाने व काटने में लोहे के चाकू का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर सिर्फ स्टील के चाकू का उपयोग करने का आदेश दिया गया। जांच के दौरान विद्यालय से ‘बाबा गोल्ड’ नमक का नमूना लेकर गुणवत्ता जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला भेजा गया।

इसके पश्चात, पालकोट रोड स्थित मेसर्स फ्रेंड्स एंड फैमिली कैफे’ का भी औचक निरीक्षण किया गया। कैफे संचालक को किचन व डाइनिंग एरिया में पूर्ण स्वच्छता बरतने तथा भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों के लिए एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर (हेयर कैप) पहनना अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में कचरा प्रबंधन हेतु ढक्कन युक्त डस्टबिन लगाने को कहा गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यह जांच अभियान केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे गुमला जिले में लगातार और औचक रूप से जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने या बिना वैध FSSAI लाइसेंस के कारोबार करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने, दुकान सील करने के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading