20.1 C
Ranchi
Wednesday, November 4, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रदेश के संगठन महामंत्री...

गुमला जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रदेश के संगठन महामंत्री की बैठक संपन्न

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला स्थित भारतीय जनता पार्टी गुमला के जिला कार्यालय में आज गुमला जिला प्रवास में पहुंचे प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में जिला बैठक संपन्न हुआ ! बैठक के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने किया, बैठक का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मां भारती और पार्टी के पुरोधा के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया ! पवन साय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के सबसे निचली इकाई बूथ होती है अतः बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने कार्यों में लग जाए! आगामी 20 से 25 दिनों के अंदर जिले के कार्य समिति, सभी प्रकोष्ठ मंडल के कार्य समिति और सभी मोर्चों के कार्य समिति की रचना हो जानी चाहिए !बूथ सशक्तिकरण हेतु उपलब्ध फॉर्मेट को 15 नवंबर तक सभी मंडल अध्यक्ष भरकर जिले को सौंपने का काम करें ! इसी के साथ प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को महत्वपूर्ण कार्यक्रम *मन की बात* होती है जिसे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों को सुनना और सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य है ! बैठक को जिला अध्यक्ष सागर उरांव और पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव में भी संबोधित किया ! कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप कुमार और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने किया !
उपस्थिति – मुनेश्वर साहू, सुदर्शन भगत विनय कुमार लाल, कमलेश उरांव ,सबिन्द्र कुमार सिंह ,किरण बाड़ा, शकुंतला उरांव , संयुक्ता देवी , निर्मल गोयल ,सुरेश नाथ सिंह , सत्यनारायण पटेल , अनूपचंद्र अधिकारी , विजय मिश्रा , भूपन साहू ,भिखारी भगत , भैरोसिंह खेरवार , गजाधर सिंह , दिलीप बड़ाईक , विजय सिंह , शैल मिश्रा , ज्योति बहेर , गौरी किंडो , पायल तिवारी ,रामेश्वरी उरांव , सावित्री मेहता ,अमरमनी उरांव , उर्मिला पन्ना , रेखा सिन्हा , सीता देवी ,विकास सिंह, मंगल सिंह भोगता ,लालमोहन साहू ,सुजीत नंदा , जगनारायण सिंह , इंद्रदेव साहू , यशवंत सिंह , भोला चौधरी , हरीहर साहू , कौशल साहू , संजीव गुप्ता ,बल्केस्वर सिंह , कौशलेंद्र जमुवार , जय साहू , जयंत प्रसाद , विजय शंकर दास , शंभू सींह सहित सभी मंडल से मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे !


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading