20.1 C
Ranchi
Wednesday, November 4, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला के चैनपुर में खाद्य सुरक्षा व तंबाकू निषेध विभाग का संयुक्त...

गुमला के चैनपुर में खाद्य सुरक्षा व तंबाकू निषेध विभाग का संयुक्त एक्शन अखाद्य रंग के रहने के कारण बूंदिया नष्ट, पनीर व लड्डू के सैंपल लैब भेजे गये, तंबाकू नियंत्रण को लेकर भी चली सघन जांच

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में आगामी दीपावली – माता लक्ष्मी पूजा – माता काली पूजा और छठ पर्व-त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के साथ-साथ जिले में तंबाकू नियंत्रण नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए गुमला जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशा राज, कुमार प्रभाकर, रिज़्ज्वल पाण्डेय और तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो के द्वारा चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों, मिठाई दुकानों, किराना प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक परिसरों में सघन औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।
जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ तंबाकू निषेध अभियान के अंतर्गत तंबाकू उत्पादों की बिक्री और नियमों के अनुपालन का भी लगातार सघन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों पर कोटपा – 2003 के तहत चेतावनी बोर्ड लगाने, शैक्षणिक संस्थानों के सौ मीटर के दायरे में तंबाकू न बेचने और खुले व अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। तंबाकू निषेध पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह जांच अभियान केवल आज तक सीमित नहीं है, बल्कि तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिले भर में यह निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई के क्रम में टीम ने सबसे पहले मेसर्स सूरज होटल का औचक निरीक्षण किया। वहां अखाद्य व प्रतिबंधित रंग मिलाकर बनाई जा रही बूंदिया पकड़ी गई, जिसे जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही तत्काल नष्ट करवा दिया और संचालक को सख्त चेतावनी दी। साथ ही लड्डू की शुद्धता जांचने के लिए उसका सैंपल लैब भेजा गया और कर्मचारियों को एप्रन, ग्लव्स व हेडगियर पहनने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात टीम ने मेसर्स धाना होटल की जांच कर साफ-सफाई दुरुस्त रखने तथा मेसर्स होटल अनुराग में कर्मचारियों को किचन में हाइजीन प्रोटोकॉल का पालन करने का आदेश दिया। वहीं मेसर्स विनीत किराना स्टोर के निरीक्षण में बेहतर स्वच्छता के निर्देश देते हुए सुधा पनीर का सैंपल जांच हेतु लैब भेजा गया। इसके बाद मेसर्स पवन ट्रेडिंग का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के सही भंडारण और स्वच्छता का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ और तंबाकू नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी छोटे-बड़े व्यापारी तुरंत अपना FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन बनवाएं और नियमों का पालन करें। लापरवाही बरतने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण कानूनों के तहत भारी जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई करने के साथ दुकान सील करने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading