20.1 C
Ranchi
Wednesday, November 4, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ने सिसई एंव करंज थाना का...

गुमला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ने सिसई एंव करंज थाना का औचक निरीक्षण किया और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ) द्वारा सिसई एवं करंज थाना का औचक निरीक्षण किया गया, उक्त निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर – थाना भवन – बैरक इत्यादि का एवं थाना में संधारित होने वाले पंजी – संचिकाओं का अवलोकन किया गया, अवलोकनोपरांत संबंधित थाना प्रभारी सिसई को थाना परिसर – बैरक की साफ-सफाई – सुरक्षा व्यवस्था का इन्तजाम करने तथा थाना में संधारित सभी अभिलेख संचिकाओं का सही से रख – रखाव एवं अद्यतन रखने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया, साथ ही साथ उन्हें अपने – अपने थाना क्षेत्र में पशु तस्करी – अवैध बालू – मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया, ब्लैक स्पॉट – हाईवे में सड़क दुर्घनाओं की रोक थाम हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया तथा नियमित एंटी वाहन चेकिंग करने एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों और तेज रफ्तार वाहनों पर अधिक से अधिक संख्या में विधि सम्मत् कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, साथ ही साथ उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध सूचना तंत्र को अत्यधिक मजबूत करते हुए अधिक से अधिक आसूचना संकलन करेंगे तथा गिरफ्तारी हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading